नौगांव: नौगांव में तेज हवा और बारिश से सड़क पर गिरा विशाल पेड़, स्कूटी सवार बाल-बाल बचा, लोगों ने जताई चिंता
नौगांव नगर में सोमवार शाम करीब 6 बजे तेज हवा और बारिश के दौरान वार्ड क्रमांक 13 स्थित जामा मस्जिद के सामने एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। हादसे के समय वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार पेड़ की चपेट में आ गया, लेकिन सौभाग्य से उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात