जबलपुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाइन जबलपुर में आईजी, डीआईजी, एसपी ने किया वृक्षारोपण
जिले के तमाम ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के थाना प्रभारी अपने-अपने थानों में एवं कार्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर रहे हैं। इसी के चलते जबलपुर पुलिस लाइन में भी आईजी अनिल कुमार कुशवाहा, डीआईजी तुषारकांत विद्यार्थी, एसपी आदित्य प्रताप सिंह, समेत तमाम राजपत्रित अधिकारियों मिलकर एक साथ वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाया।