झालरापाटन: जयपुर में सीवर में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, झालरापाटन अंबेडकर महासभा ने 50-50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग की
जयपुर में सीवर लाइन की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। इस मामले में डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा, झालरापाटन ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की गई है।