आरोन: हिनोतिया चौराहे पर शादी से लौट रही महिला को आया नींद का झोंका, बाइक से गिरकर हुई घायल
आरोन थाना क्षेत्र के हिनोतिया चौराहे पर चलती बाइक से नींद का झोंका आने पर गिरकर एक महिला घायल हो गई। घटना 2 मई दोपहर की बताई गई है। महिला के पति ने कहा, ग़रेटा गांव से शादी कर वापस विदिशा जिले के सिरोज जा रहे थे, पत्नी शगुन भाई को चलती बाइक पर नींद का झोंका आ गया और गिरकर घायल हो गई। डायल 108 की मदद से आरोन सिविल अस्पताल में उपचार जारी है।