बालाघाट: पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
संयुक्त विभाग पेंशनर संघ की मासिक बैठक सोमवार को स्थानीय मोतीउद्यान परिसर में आयोजित की गई, जिसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष बी.एल. चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनरों के लिए चतुर्थ वेतनमान लागू किए जाने के बावजूद जिले में इसका प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो रह