मोहनलालगंज: आम के बाग में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस की देरी पर उठे सवाल
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव के पास आम के बाग में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना के बावजूद पुलिस के करीब 45 मिनट देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, लेकिन पहचान अब तक नहीं हो सकी है।