वाराणसी में 9 यूट्यूबर गिरफ्तार, हाइवे पर करते थे वसूली: हाइवे पर पुलिस और ट्रक वालों को दिखाते थे स्टिंग ऑपरेशन का डर
Sadar, Varanasi | Apr 13, 2024 वाराणसी में हाइवे पर स्टिंग ऑपरेशन कर अवैध वसूली करने वाले यूट्यूबर्स के गैंग का खुलासा हुआ है। लंका पुलिस ने प्रधान संपादक और कैमरामैन समेत 9 यूट्यूबर्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास से इनोवा कार, रिपोर्टिंग माइक, कैमरा, ट्राईपॉड, 3 हैंडहेल्ड वाकी-टाकी, 11 सिमकार्ड और नकली आइडेंटिटी कार्ड के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं।