मिंट हाउस में कार ने बाइक सवारों को रौंदा, पति-पत्नी की हुई मौत; डिवाइडर से टकराकर 3 फीट उछली होंडा सिटी
Sadar, Varanasi | Apr 13, 2024 वाराणसी के मिंट हाउस में तेज रफ्तार होंडा सिटी कार तेज गति से डिवाइडर से टकराई और तीन फिट ऊपर उछली और फिर बाइक सवार से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों की पहचान श्याम चौहान (46) और गुड़िया चौहान (43) के रूप में हुई है।