वाराणसी में फर्जी पत्रकारों का गैंग पकड़ा गया, नौ लोग गिरफ्तार
अवैध वसूली की शिकायत पर लंका पुलिस ने पकड़ा
Sadar, Varanasi | Apr 13, 2024 वाराणसी के लंका थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात फर्जी पत्रकारों के गैंग के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार ने अपने कार्यालय ने गैंग के लोगों को मीडिया के सामने पेश किया. बताया कि इनके पास से एक इनोवा कार, कैमरा, इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल, सिमकार्ड और छह सौ रूपये बरामद हुए हैं. पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया