सिंगरौली: सेना के सम्मान में भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों ट्रैक्टर व मोटरसाइकिलें हुईं शामिल
जाबांज भारतीय जवानों के अदम्य साहस पर जगह-जगह उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौबे के नेतृत्व में आज की शाम के वक्त विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन माजन मोड़ से पूरे बैढ़न शहर में किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में तिरंगे झण्डे के साथ ट्रैक्टर व मोटरसाइकिले शामिल हुये।