विदिशा नगर: गंगा दशहरा पर बेतवा घाट पर होगा जिला स्तरीय आयोजन, श्रमदान और दीपदान की तैयारी
गंगा दशहरा के अवसर पर विदिशा के बेतवा नदी स्थित बड़ वाले घाट पर जल गंगा मिशन के तहत जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अधिकारियों ने रविवार दोपहर 1 बजे स्थल का निरीक्षण किया। नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे विशेष श्रमदान कार्यक्रम होगा, जबकि शाम को धार्मिक आयोजन और दीपदान किया जाएगा।