लुणी: धुंधाड़ा के लूणी नदी में आया रसायन युक्त काला पानी, किसान परेशान
Luni, Jodhpur | Apr 29, 2025 जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र स्थित धुंधाडा की लूणी नदी में रसायन युक्त काला पानी आने से ग्रामीण परेशान हैं।मंगलवार शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कस्बे की लूणी नदी में पाली की फैक्ट्रियों से छोड़ा गया रासायनिक काला पानी न केवल मारवाड़ की मरू गंगा यानी लूणी नदी का स्वरूप बिगाड़ रहा हैं अपितु किसान का भविष्य एवं आमजनों के सेहत से खिलवाड़ भी कर रहा हैं।