मानसिक रूप से अस्वस्थ 24 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने लोगों से की मदद की अपील
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश): जिले के बेलाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डुबोलिया गांव निवासी पार्वती देवी (24 वर्ष), पति ब्रजेश पटेल, बीते 24 जून दिन बुधवार,2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं।
काफी खोजबीन के बाद उसकी पाता साहगंज,लोढी हांस्पिटल चला, वह लोढी हांस्पिटल से शुक्रवार से वहां से लापता हो गई।
उनका रंग गोरा तथा लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच है।
पार्वती देवी के पिता का नाम डोमन चौधरी है। उनका मायका ग्राम चौरिया, पोस्ट कुपा, थाना खरौंधी, जिला गढ़वा,राज्य झारखंड में है। इस कारण उनके मायके पक्ष ने भी लोगों से उनकी तलाश में सहयोग की अपील की है।
यदि किसी व्यक्ति को पार्वती देवी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल
9304280980, 8084974051, 9798795201 या 7667753515 पर सूचना दें।
परिजनों ने आम लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि पार्वती देवी सकुशल अपने परिवार के पास लौट सकें।
Garhwa, Garhwa | Jun 28, 2026