भगवानपुर: में वाहन जांच के दौरान 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
भगवानपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। हरिचक चौक के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा हरिचक चौक के पास वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।