मुरैना: राम भजन का पुरा गांव: बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर किया हमला, 4 घायल
Morena, Morena | Oct 31, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राम भजन का पुरा गांव में बच्चों के बीच आपस में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने आकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को भर्ती कर दिया है।