रामगढ़: रामगढ़ में माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय टॉप करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
Ramgarh, Palamu | May 20, 2026 स्तरोन्नत +2 उच्च विद्यालय रामगढ़ में माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार के द्वारा बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि रामगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।