आगरा: चार्जशीट के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में दरोगा और वकील के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल, न्यायालय चौकी का मामला
Agra, Agra | Mar 31, 2026 आगरा के न्यायालय परिसर स्थित चौकी पर दरोगा और अधिवक्ता के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा पर चार्जशीट के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए बहस होती दिख रही है। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। थाना न्यू आगरा प्रभारी के अनुसार बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और अधिवक्ता ने माफी मांग ली।