हाथरस: मुखबिर की सूचना पर मुरसान कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंह द्वारा जनपद में जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मुरसान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए मोहल्ला किला मढ़ेया निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है अभियुक्त के कब्जे से 560 रुपए नगद, पर्चा सट्टा, पेन आदि सामान बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है