सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने मंगलवार को जिला परिषद सभागाार में आगामी बजट को लेकर विभिन्न हितधारकों से संवाद किया और उनके सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों, महिलाओं, पशुपालकों, एससी-एसटी प्रतिनिधियों, डेयरी संगठनों, उपभोक्ता फोरम, चिकित्सकों, सिविल सोसायटी आदि की बात सुनी।