# आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली पुलिस का चेकिंग अभियान, पुलिस ग्राउंड के पास से 3 आरोपी गिरफ्तार; 315 बोर के 3 कट्टे और 3 जिंदा राउंड बरामद
**मुरैना/ आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुरैना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के तीन अवैध देशी कट्टे और तीन जिंदा राउंड बरामद किए हैं। सब इंस्पेक्टर पवन भदोरिया के द्वारा सोमवार को बताया गया कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ग्राउंड के पास कुछ आरोपी वारदात करने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन 315 बोर के अवैध देशी कट्टे और तीन �
Morena, Morena | Oct 19, 2026