जहानाबाद: को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में महामूर्ख सम्मेलन का किया गया आयोजन, जिले के दर्जनों गणमान्य लोग हुए शामिल
जहानाबाद कोऑपरेटिव बैंक परिसर में महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां जिले के दर्जनों गणमान्यों ने शामिल होकर होली के मौके पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर विभिन्न उपाधियों से नवाजने का काम किया इस मौके पर मौजूद जिले के वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन होली के उपलक्ष पर किया जाता है।