जहानाबाद: जहानाबाद में राष्ट्रीय परिषद राजद ने बिहार सरकार से महिलाओं के शोषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
जहानाबाद में रविवार को दिन के 12 बजे राष्ट्रीय परिषद राजद के नेतृत्व में स्टेशन से लेकर अम्बेडकर चौक तक राष्ट्रीय परिषद सदस्य मीरा यादव के नेतृत्व में सात सूत्री मांगों को लेकर रैली निकाली , रैली में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया , इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद की महिलाओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए एवं अपनी मांगों को रखा ।