बिशुनपुरा: जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा किशोर, गंभीर घायल
विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी गांव में जामुन के पेड़ से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 15 वर्षीय पुत्र भानु परहिया रमना थाना क्षेत्र के गरदा गांव निवासी बबलू परहिया का पुत्र है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया।