भीतरगांव में बनाए गए शालीमार बाग इन दिनों प्रशासन की अनदेखी और मौसम की बेरुखी की दोहरी मार झेल रहा है। रविवार शाम 5:00 बजे कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण बाग में लगाए गए सैकड़ों पौधों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पौधों को बचाने के लिए किए गए दावे धरातल पर पूरी तरह धड़ाम साबित हो रहे हैं।