जिले में रेत परिवहनकर्ताओं ने रेत ठेकेदार और पुलिस की कथित अवैध वसूली के विरोध में अनिश्चितकालीन रेत सप्लाई बंद करने का ऐलान कर दिया है। परिवहनकर्ताओं का आरोप है कि शासन द्वारा निर्धारित 800–900 रुपए की रॉयल्टी के स्थान पर ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से 2800 रुपए तक की वसूली की जा रही है। साथ ही रॉयल्टी की वैधता अवधि भी पहले 8–10 घंटे होती थी।