इस्माइलपुर: विक्रमशिला सेतु मामले की जांच की मांग उठी
पूर्व सांसद व भाजपा नेता अनिल यादव ने विक्रमशिला सेतु मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की अपील की। आरोप लगाया कि पहले भी मरम्मत की मांग के बावजूद लीपापोती हुई, जिससे पुल का हिस्सा नदी में समा गया। साथ ही ओवरलोड नावों के परिचालन पर रोक लगाने और पुल को जल्द पैदल चलने योग बनाने की मांग की गई है