खलारी: सीसीएल में बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर बनेगी सैलरी
Khelari, Ranchi | Mar 31, 2024 सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर सैलरी बनेगी। एक बार पुन: 1 अप्रैल, 2024 से बायोमेट्रिक प्रणाली को लागू कर दिया गया है। सीसीएल में अत्याधुनिक बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई है। इससे कर्मियों को कोई भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। चेहरा या हथेली पहचान से तुरंत उपस्थिति बन जायेगी।