मथुरा: लिव-इन में रह रही विवाहिता को मिल रही धमकियों के बाद पीड़िता एसएसपी की चौखट पर पहुंची
ये दृश्य हैं एसएसपी दफ्तर के जहां गुरुवार को हयातपुर की खुशबू न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची। खुशबू का मामला पेचीदा है लेकिन उसकी मांग सीधी है उसे और उसके प्रेमी राहुल को जीने दिया जाए।खुशबू का आरोप है कि उसके मायके वाले और ससुराल पक्ष के लोग उसके प्रेमी राहुल को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रहे हैं।