राठ: पहाड़ी वीर गांव में अज्ञात चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात और ₹30 हजार की नगदी की चोरी की
Rath, Hamirpur | Apr 11, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए मकान में घुसकर सोने और चांदी के जेवरातों के अलावा 30 हजार रुपये की नगदी चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। घटना की जानकारी लगने पर पीड़ित गृहस्वामी ने आज शनिवार को राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।