रॉबर्ट्सगंज: रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दंपति की हुई मौत
रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराई,इस हादसे में पति-पत्नी की हुई मौत,जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर 12 बजे दोनो का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के मुताबिक पन्नूगंज के छोड़ा गांव निवासी तेजबली और उसकी पत्नी प्रमिला रविवार को तिलक समारोह में हिस्सा लेने के लिए नगांव गये थे वापसी में रायपुर के पटवध मोड़ के पास टकरा गयी।