सरदारशहर तहसील के रोलासर गांव में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से किसान कृष्ण कुमार मेघवाल के खेत में खड़ी करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सरपंच लादूराम पूनिया ने बताया कि बिजली 11 हजार वोल्ट की तारों पर गिरने से निकली चिंगारी से खेत में आग लगी।