बरेली: संजय नगर गुरुद्वारा के पीछे रहने वाले व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर गुरुद्वारा के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों द्वारा जमकर पीटा गया है। व्यक्ति ने दबंगों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।