जहानाबाद: मखदुमपुर में सरकारी अमीन 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने सरकारी अमीन अनिल कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गया जिले के बेलागंज निवासी विमलेश कुमार ने आरोप लगाया था कि ओवा गांव स्थित जमीन के सीमांकन/राजस्व कार्य के लिए अमीन पिछले पांच माह से उन्हें दौड़ा रहा था और काम करने के बदले 5 हजार मांग रहे थे।