हमीरपुर: सुमेरपुर में मनरेगा कर्मियों की कलम बंद हड़ताल जारी है
मानदेय भुगतान की मांग को लेकर कलम बंद हड़ताल मनरेगा कर्मियों की जारी है। शनिवार को मनरेगा कर्मियों ने ब्लाक कार्यालय में अपना धरना प्रदर्शन जारी रखते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे पूर्ण नहीं होंगी। उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष साहब लाल, विनीत शुक्ला, यशवंत कुमार, रामनरेश निषाद, रामसजीवन वर्मा आदि मनरेगा कर्मी शामिल रहे।