हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर हरी मिर्च की आड़ में चंडीगढ़ से गुजरात तस्करी कर ले जाई जा रही थी 612 पेटी शराब, एसपी ने की प्रेस वार्ता
जिला पुलिस की ओर से अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75 लाख रुपए कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब से भरे एक केन्टर सहित पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।