मुरैना नगर: मुरैना में भगवान परशुराम जयंती की गूंज, भव्य शोभा यात्रा की तैयारी, बड़ोखर परशुराम मंदिर में हुई मीटिंग
भगवान परशुराम मंदिर पर जन्म महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं आज रविवार को बड़ोखर में स्थित परशुराम मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 अप्रैल को विधि विधान से मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी और 23 अप्रैल गुरुवार को चल समारोह का आयोजन किया जाएगा।