तारानगर: तारानगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोक अदालत में 48 प्रकरणों का हुआ निस्तारण, ₹67,22,461 की वसूली हुई
तारानगर के सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अजयदीप सिंह की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें सदस्य के रूप में अधिवक्ता पवन कुमार योगी का सहयोग रहा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 48 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिनमें 67,22,461 रूपये की वसूली हुई।