दमोह: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न, 257 आवेदनों पर सुनवाई, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
Damoh, Damoh | Jul 7, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे और अपर कलेक्टर मीना मसराम ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कुल 257 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, पेयजल संबंधी समाधान हुआ।