पिछोर: ग्राम कुंडलपुर निवासी 5 दिन से लापता है 54 वर्षीय रामजीलाल लोधी, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
आज शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे फरियादी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछोर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंडलपुर से 54 वर्षीय रामजीलाल लोधी बीते 5 दिन से लापता हैं। उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।जानकारी के अनुसार कुंडलपुर निवासी रामजीलाल लोधी, फरियादी भागवत लोधी के बड़े भाई हैं। वे 28 जून की रात को खेत की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकले थे।