रोहतास: बंजारी में भीषण सड़क हादसा, टेम्पो और ट्रक की टक्कर में पांच लोग घायल
Rohtas, Rohtas | May 20, 2026 बंजारी में भीषण सड़क हादसा, टेम्पो-ट्रक टक्कर में पांच घायल रोहतास थाना क्षेत्र के बंजारी स्कूल के समीप डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार टेम्पो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।