परिहार: परिहार में तेज आंधी का कहर, रूपकला स्टूडियो की छत उड़ी, आंधी-तूफान से हड़कंप
सीतामढ़ी जिले के परिहार क्षेत्र में सोमवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया। कुछ ही मिनटों में मौसम ने ऐसा रुख बदला कि दिन में ही अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ धूल का गुबार उठने लगा।इस दौरान परिहार बाजार स्थित रूपकला स्टूडियो की छत का चदड़ा तेज हवा में उड़ गया।