मथुरा: मथुरा में एम्बुलेंस के असली नायकों का हुआ सम्मान
सड़क पर दौड़ती एम्बुलेंस की सायरन की आवाज जब हमारे कानों में पड़ती है, तो हमें एक उम्मीद दिखाई देती है। और इस उम्मीद को हकीकत में बदलते हैं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन यानी ईएमटी। हादसे और अस्पताल के बीच जो शख्स मरीज के लिए ढाल बनकर खड़ा रहता है,चाहे दिन हो या रात, बारिश हो या तूफान, अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की जान बचाने के लिए सड़कों पर दौड़ते हैं।