नावकोठी: विष्णुपुर पंचायत सरकार भवन में पुलिस पदाधिकारी का जनता दरबार, चार मामलों पर हुई सुनवाई
विष्णुपुर पंचायत सरकार भवन में सोमवार को पुलिस पदाधिकारी ने जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जमीन विवाद के चार मामले सुनवाई के लिए आए। जिसमें संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया गया। पुलिस अंचल निरीक्षक रामकुमार सिंह ने बताया कि जन समस्याओं के निदान के लिए सरकार ने सोमवार और शुक्रवार को ग्रामीण स्तर पर जनता दरबार लगाकर समस्याओं के निपटारे का निर्देश दिया।