नावकोठी: नावकोठी के द्वारिका पैलेस में आशा कर्मियों की बैठक, 12 फरवरी की हड़ताल को मुखिया का समर्थन
नावकोठी के द्वारिका पैलेस में रविवार को आशा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता फैसिलिटेटर रुकमणी कुमारी ने किया। उन्होंने 12 फरवरी को होने वाले आम हड़ताल के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों से समर्थन मांगा। स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने आशा कर्मियों के आम हड़ताल को समर्थन किया तथा उनके सभी जायज मांगों को उचित ठहराया।