नावकोठी: अमेरिकी निर्यात डील के खिलाफ बिष्णुपुर में सीपीआई का प्रदर्शन, मोदी और ट्रंप का पुतला जलाया
विष्णुपुर पंचायत सरकार भवन में सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी निर्यात डील के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका नेतृत्व बखरी के पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने किया। उन्होंने अमेरिकी निर्यात डील के खिलाफ मोदी सरकार के रवैया की आलोचना की तथा कहा कि उनके शासनकाल में किसान बर्बाद हो जाएगा। इस अवसर पर पीएम मोदी और ट्रंप का पुतला दहन किया गया।