औरैया: शहर के देवकली चौराहे पर यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां, नो एंट्री में घुसा गैस टैंकर, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। देवकली चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस से भरा एक भारी टैंकर नो एंट्री क्षेत्र में घुस गया। यह टैंकर देवकली चौराहे से लेकर जमाल शाह गेट तक बेधड़क चलता रहा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि देवकली चौराहे पर तैनात यातायात प