डॉ. अंबेडकर नगर: महू के तांगा खाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
महू के तांगा खाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक युवक का अज्ञात शव मिला था खनूजा टेंट हाउस के सामने मिले शव पर खून के निशान थे, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा था। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने