कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के महतो आहर के समीप केमिकल फैक्ट्री के डीजल टैंकर की चपेट में आने से गुमो निवासी 45 वर्षीय अनिल यादव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनिल यादव काम से घर लौट रहे थे, तभी टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। गंभीर रूप से घायल अनिल को सदर अस्पताल से रिम्स रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर केमिकल फैक्ट्री के गेट पर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची तिलैया पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटी है।