पन्ना: इंडेन गैस एजेंसी के नाम पर 44 लाख रुपये की ठगी, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Panna, Panna | Oct 19, 2024 पन्ना जिले के ककरहटी में इण्डेन गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 44 लाख 51 हजार 100 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित पुरुषोत्तम सोनी से आरोपियों यशवंत अवधिया और प्रभांशु तिवारी ने यह ठगी की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल 1 लाख रुपये वापस मिले हैं। एसडीओपी एस. पी. सिंह बघेल मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।