पन्ना: शरद पूर्णिमा की भव्य रात में श्री प्राणनाथ मंदिर में उमड़े हजारों श्रद्धालु
Panna, Panna | Oct 18, 2024 पन्ना। प्रणामी सम्प्रदाय के प्रमुख तीर्थ पद्मावतीपुरी धाम पन्ना में हर वर्ष की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री प्राणनाथ जी मंदिर में आयोजित इस महोत्सव की रात, श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से डूबे हुए भव्य जागिनी रास का आनंद लिया।